हैप्पी बर्थ-डे गौरी: 6 साल से SP साब की फैमिली मना रही है गाय गौरी का जन्मदिन, देखिए दिलचस्प वीडियो

गाय को भारतीय समाज, खासकर हिंदुओं में विशेष स्थान दिया गया है। यह मामला मध्य प्रदेश के दमोह का है, जहां एक पुलिस अधिकारी की फैमिली ने अपनी गाय गौरी का जन्मदिन(cow Gauri birthday) मनाया। यह सिलसिला पिछले 6 साल से लगातार जारी है।

Share this Video

दमोह, मध्य प्रदेश. एनिमल लवर्स(Animal Lovers) जानवरों को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। लेकिन जहां तक गाय की बात है, तो उसे विशेष तवज्जो दी जाती है। गाय को मां का दर्जा मिला हुआ है। गाय को भारतीय समाज, खासकर हिंदुओं में विशेष स्थान दिया गया है। यह मामला मध्य प्रदेश के दमोह का है, जहां एक पुलिस अधिकारी की फैमिली ने अपनी गाय गौरी का जन्मदिन(cow Gauri birthday) मनाया। यह सिलसिला पिछले 6 साल से लगातार जारी है। जबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ(Economic Offenses Cell-EOW) में पुलिस अधीक्षक(SP) देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत बताते हैं-''गौरी का जन्म 2017 में हुआ था। तब से हर साल हम लोग उसका जन्मदिन मनाते हैं। इस समय गौरी दमोह के हिंडोरिया में है, जहां मेरी ससुराल है। मेरा बेटा चिराग और पत्नी के अलावा बाकी लोग भी उसके जन्मदिन पर शामिल होते रहे हैं। गौरी को जन्म देने वाली श्यामा गाय भी मेरे परिवार का अहम हिस्सा है।'' 

केक काटा, आरती-पूजन किया
गौरी के जन्मदिन पर परिवार ने केक काटा और उसका पूजन किया। देवेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि गाय भारतीय संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक है। बता दें कि हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गाय में देवी-देवताओं का 'वास' माना जाता है। गाय को पावन मानकर उसकी पूजा की जाती है।

Related Video