
आग के दरिया का ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा, लावा की नदी की खौफनाक रफ्तार
सोशल मीडिया पर लावा की बहती नदी का ये खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे Ken Boyer नाम के वीडियोग्राफर ने कैमरे में कैद किया है।
ट्रेंडिंग डेस्क. अबतक आपने बाढ़ के वक्त तेज रफ्तार में बहती नदियां देखी होंगी पर यकीनन लावा की ऐसी नदी नहीं देखी होगी। सोशल मीडिया पर लावा की बहती नदी का ये खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे Ken Boyer नाम के वीडियोग्राफर ने कैमरे में कैद किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये आग का दरिया ऐसी रफ्तार से बह रहा है मानो किसी नदी का पानी हो। सामने आने वाली हर चीज को राख करते हुए ये लावा गर्जना के साथ बहता है। इस वीडियो को कहां रिकॉर्ड किया गया है, फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है। देखें वीडियो...
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
