चिकन ऑर्डर किया लेकिन रेस्टोरेंट वालों ने पैक कर दी ऐसी चीज कि डिब्बा खोलते ही उड़ गए होश

वीडियो डेस्क। फिलीपींस से एक महिला ने एक शॉकिंग वीडियो शेयर किया है। जहां उनके बेटे ने अपनी मां के लिए फास्ट फूड चेन से चिकन ऑर्डर किया लेकिन रेस्टोरेंट वालों ने चिकन नहीं कढ़ाई में तौलिया तल कर भेज दिया। जिसका वीडियो एलिक पेरेज नाम की महिला ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 

/ Updated: Jun 07 2021, 06:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। फिलीपींस से एक महिला ने एक शॉकिंग वीडियो शेयर किया है। जहां उनके बेटे ने अपनी मां के लिए फास्ट फूड चेन से चिकन ऑर्डर किया लेकिन रेस्टोरेंट वालों ने चिकन नहीं कढ़ाई में तौलिया तल कर भेज दिया। जिसका वीडियो एलिक पेरेज नाम की महिला ने अपने फेसबुक पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, 'हमने जोलीबी से ऑर्डर किया। मेरे बेटे के लिए चिकन का ऑर्डर किया। जब मैं उसे काटने की कोशिश कर रही थी, तो तोड़ना काफी मुश्किल हो रहा था। जब मैंने इसे खींचने की कोशिश की, तो मैं हैरान रह गई। यह एक तला हुआ तौलिया था। यह वास्तव में परेशान करने वाला है। आप बैटर में तौलिया कैसे डाल सकते हैं? इसे फ्राई भी करते हैं?'