पानी के बाहर खड़ी नजर आई पैर वाली रहस्यमयी मछली, लोग पूछ रहे ये कौनसी प्रजाति है?

जिस मछली के लिए कहा जाता है कि वह पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती, अगर वह पानी के ऊपर आकर आराम फरमाने लगे तो क्या कहेंगे?

/ Updated: Nov 30 2022, 11:19 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

ट्रेंडिंग डेस्क. प्रकृति भी अजीबोगरीब व रहस्यमयी चीजों से भरी हुई है। ऐसे में कई बार कुछ ऐसी चीजें हमारे सामने आती हैं, जिन्हें हम समझ नहीं पाते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो समझ से परे है। जिस मछली के लिए कहा जाता है कि वह पानी के बिना जीवित नहीं रह सकती, अगर वह पानी के ऊपर आकर आराम फरमाने लगे तो क्या कहेंगे? ट्विटर पर @OTerrifying ग्रुप ने ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक रहस्यमयी मछली पानी के बार बर्फ पर धूप सेंकती नजर आती है। देखेने में लग रहा है जैसे मछली के पैर हों और वो इनके सहारे बर्फ पर बैठी है। देखें वायरल वीडियो...

अन्य रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...