कपिल शर्मा शो में भोजपुरी तड़का, 'लगावेलू लिपिस्टिक' गाने का कॉमेडियन ने बनाया इंग्लिश वर्जन

टीवी रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस वीकेंड भोजपुरी तड़का देखने के लिए मिलेगा। दरअसल, रविवार को कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड में भोजपुरी तड़का देखने के लिए मिलेगा।

/ Updated: Dec 29 2019, 12:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. टीवी रियलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस वीकेंड भोजपुरी तड़का देखने के लिए मिलेगा। दरअसल, रविवार को कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड में भोजपुरी तड़का देखने के लिए मिलेगा। इस शो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह, निरहुआ (दिनेश लाल यादव), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और निधि झां पहुंचे। इस दौरान कपिल शर्मा सभी के साथ खूब मजाक मस्ती करते हैं और पवन सिंह का 'लगावेलू लिपिस्टिक' का इंग्लिश वर्जन बनाते हैं। वहीं, पवन सिंह को उनका साथ देने की बात कहते हैं। इसके अलावा कपिल निरहुआ से पूछते हैं कि वो अक्सर रिक्शे से एंट्री क्यों करते हैं। इस पर निरहुआ कहते हैं कि झारखंड में चुनाव चल रहा था रवि किशन, मनोज तिवारी समेत सभी वहां गए थे और निरहुआ नहीं आए। क्योंकि, हैलीकॉप्टर नहीं था इसलिए वो नहीं गए तो लोगों ने कहा कि अब रिक्शे पर चलना वाला हैलीकॉप्टर से आएगा। ये सारी बातें निरहुआ काफी मजाकिया अंदाज में कहते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।