VIDEO: ऐसा होगा 'बिग बॉस' का फर्स्ट डे का पहला शो, ये एक्ट्रेस बिखेरेंगी अपनी आदाओं का जादू

टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 13 को टेलिकास्ट किए जाने में महज चंद घंटे ही बचे हैं। इससे पहले शो के कई प्रोमो वीडियोज शेयर किए गए हैं।

/ Updated: Sep 29 2019, 03:14 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 13 को टेलिकास्ट किए जाने में महज चंद घंटे ही बचे हैं। इससे पहले शो के कई प्रोमो वीडियोज शेयर किए गए हैं। इसमें एक रश्मि देसाई का भी प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इसमें वे नोरा फतेही के गाने 'कमरिया' पर जमकर डांस करते नजर आ रही हैं। हालांकि, इस दौरान उनका चेहरा नहीं दिखाया गया है। इसके साथ ही दूसरे वीडियो में कई कंटेस्टेंट को दिखाया गया है और बताया जा रहा है कि फर्स्ट डे फर्स्ट शो कैसा होने वाला है। इन सभी को देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी पहले स्टेज परफॉर्मेंस भी दे सकते हैं। बहरहाल, इस शो का सबसे चर्चित नाम रश्मि हैं और बताया जा रहा है कि वे शो के लिए 1.2 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं।