अगर आपको भी है कालसर्प दोष, तो महाशिवरात्रि पर ऐसे करें नाग नागिन की पूजा

कालसर्प योग के प्रभाव से अधिकांश लोगों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ता है। इसी वजह से इसे अशुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति को बार-बार सांपों से जुड़े सपने आए तो समझ लेना चाहिए कि वह कालसर्प दोष से प्रभावित हैं। महाशिवरात्रि (21 फरवरी, शुक्रवार) पर हम आपको ऐसे ही सपनों व इस दोष को कम करने के कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-

/ Updated: Feb 18 2020, 01:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

कालसर्प योग के प्रभाव से अधिकांश लोगों को परेशानियों का ही सामना करना पड़ता है। इसी वजह से इसे अशुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति को बार-बार सांपों से जुड़े सपने आए तो समझ लेना चाहिए कि वह कालसर्प दोष से प्रभावित हैं। महाशिवरात्रि (21 फरवरी, शुक्रवार) पर हम आपको ऐसे ही सपनों व इस दोष को कम करने के कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-
1. यदि कोई सपने में देखता है कि सांप उसकी ओर आ रहा है या उसका पीछा कर रहा है तो यह कालसर्प दोष का संकेत है।
2. यदि किसी को सपने में पानी पर तैरता हुआ सांप दिखाई दे तो उसे भी कालसर्प दोष का संकेत ही समझना चाहिए।
3. सपने में उड़ता हुआ या उछलता हुआ सांप दिखना भी कालसर्प दोष का संकेत है।
4. जब कोई सपने में देखे कि सांप का जोड़ा उसके हाथ-पैरों में लिपटा हुआ है तो ये भी कालसर्प योग का संकेत है।
5. सपने में बार-बार बहुत सारे सांपों का दिखाई देना या स्वयं को उनके बीच देखना भी कालसर्प योग का संकेत है।
6. सपने में बार-बार सांप द्वारा काटना भी कालसर्प दोष का ही संकेत मानना चाहिए।
ये हैं कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करने के उपाय
1. महाशिवरात्रि पर सुबह स्नान आदि करने के बाद चांदी के नाग-नागिन की पूजा करें और नदीं में बहा दें।
2. महाशिवरात्रि पर लघु रुद्र का पाठ स्वयं करें या किसी योग्य पंडित से करवाएं। ये पाठ विधि-विधान पूर्वक होना चाहिए।
4. महाशिवरात्रि पर सुबह किसी शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर तांबे का नाग चढ़ाएं व वहीं बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
5. सफेद फूल, कच्चा दूध, सफेद कपड़ा व सफेद मिठाई नदी में बहाएं व शेषनाग से कालसर्प दोष शांति के लिए प्रार्थना करें।
6. महाशिवरात्रि पर शाम को पीपल के वृक्ष की पूजा करें तथा उसके नीचे एक दीपक जलाएं।
7. घर में कालसर्प दोष निवारक यंत्र की स्थापना करें व रोज उसकी पूजा करें।