अगर समस्याओं से घिर हुए हैं और दुर्भाग्य साथ नहीं छोड़ रहा तो बिस्तर से उठने से पहले ये काम करें

हर किसी के जीवन में समस्याएं आती-जाती रहती हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके जीवन में हमेशा कुछ न कुछ समस्या जरूर रहती है। अगर आपके जीवन में भी लगातार समस्याएं बनी हुई हैं तो सुबह-सुबह कुछ आसान काम कर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

/ Updated: Jan 14 2020, 03:39 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। हर किसी के जीवन में समस्याएं आती-जाती रहती हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके जीवन में हमेशा कुछ न कुछ समस्या जरूर रहती है। अगर आपके जीवन में भी लगातार समस्याएं बनी हुई हैं तो सुबह-सुबह कुछ आसान काम कर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों से भगवान की कृपा हम पर बनी रहती है और दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. सुबह उठते ही अपने हाथों की दोनों हथेलियों को जोड़कर कुछ देर देखें और ये मंत्र बोलें-
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
कलमूले तु गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्।।
2. सुबह स्नान आदि करने के बाद फूल, अगरबत्ती, दीपक आदि से भगवान की पूजा करें।
3. रोज सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें। इससे पितरों की कृपा सदा हम पर बनी रहती है।
4. रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें।
5. सुबह घर में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। इससे देवताओं की कृपा आप पर बनी रहेगी क्योंकि गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है।
6. सुबह स्नान आदि करने के बाद समीप स्थित किसी कुएं या तालाब में मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें।