भगवान कृष्ण को प्रिय है मोर पंख...एकादशी पर बस करें एक छोटा सा उपाय, हर मनोकामनां होगी पूरी

वीडियो डेस्क। 4 अप्रैल, शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे कामदा एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। एकादशी पर कुछ खास उपाय करने से किसी का भी बुरा समय दूर हो सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

/ Updated: Apr 03 2020, 04:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 4 अप्रैल, शनिवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे कामदा एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। एकादशी पर कुछ खास उपाय करने से किसी का भी बुरा समय दूर हो सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. पीतांबर यानी पीले वस्त्र
ग्रंथों में भगवान विष्णु को पीतांबरधारी भी कहते हैं यानी पीले वस्त्र पहनने वाले। इसलिए एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के किसी मंदिर में पीले वस्त्र (धोती) अर्पित करें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
2. मोर पंख
मोर पंख भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के स्वरूप से जुड़ा हुआ है। इसलिए एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के मंदिर में मोर पंख या मोर मुकुट चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
3. बांसुरी
एकादशी पर भगवान विष्णु के मंदिर में बांसुरी चढ़ानी चाहिए। ये भी उनके श्रीकृष्ण अवतार के स्वरूप से जुड़ी हुई है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
4. शंख
शंख के भी कई प्रकार हैं, उन्हीं में से एक है दक्षिणावर्ती शंख। शंख को देवी लक्ष्मी का भाई भी कहा जाता है। एकादशी पर भगवान विष्णु के मंदिर में ये शंख चढ़ाना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।
5. तुलसी की माला
भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप तुलसी की माला से किया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। एकादशी पर विष्णुजी के मंदिर में तुलसी की माला भी चढ़ानी चाहिए।