मांगलिक कार्य हो जाएंगे बंद, लेकिन होलाष्टक में भगवान विष्णु की बनेगी कृपा, ये करें उपाय

वीडियो डेस्क। होली से पहले के आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है। इस बार यह 3 मार्च, मंगलवार से शुरू होगा, जो 9 मार्च, सोमवार तक रहेगा। इस दौरान विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते। होलाष्टक के दौरान ग्रह उग्र अवस्था में होते हैं। इस दौरान कुछ खास उपाय करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-

/ Updated: Mar 02 2020, 03:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। होली से पहले के आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है। इस बार यह 3 मार्च, मंगलवार से शुरू होगा, जो 9 मार्च, सोमवार तक रहेगा। इस दौरान विवाह आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते। होलाष्टक के दौरान ग्रह उग्र अवस्था में होते हैं। इस दौरान कुछ खास उपाय करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
1. ग्रहों की शांति के लिए उनसे संबंधित मंत्रों का जाप करें। अगर स्वयं मंत्र जाप न कर पाएं तो किसी योग्य ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं।
2. इन 8 दिनों में भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। विष्णुजी को पीले वस्त्र अर्पित करें। खीर का भोग लगाएं।
3. होलाष्टक के 8 दिनों में ग्रहों को शांत करने के लिए हवन भी करना चाहिए और उनके लिए आहुति भी देनी चाहिए।
4. होलाष्टक के दौरान किसी भी दिन देवी बगलामुखी को पीले वस्त्र और हल्दी की 11 साबूत गांठ अर्पित करें। इससे आपके घर की निगेटिविटी दूर हो सकती है।
5. भगवान शिव की पूजा से हर अनिष्ट को रोका जा सकता है। होलाष्टक के दौरान रोज भगवान शिव का अभिषेक करें और बिल्व पत्र अर्पित करें। इससे आपको शुभ फल मिलने लगेंगे।