अगर परेशानियां पीछा नहीं छोड़ रहीं...तो एक बार किचिन को टटोल लें

वीडियो डेस्क। वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाए तो हमारी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर के सभी हिस्सों के लिए अलग टिप्स बताई गई हैं। कि

/ Updated: Apr 15 2020, 02:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email
वीडियो डेस्क। वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाए तो हमारी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर के सभी हिस्सों के लिए अलग टिप्स बताई गई हैं। किचन में की गई लापरवाहियों की वजह से वास्तु दोष बढ़ सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए किचन के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स...
1. किचन में मंदिर बनाना शुभ नहीं होता है। जिस घर में किचन के अंदर ही मंदिर होता है, उसमें रहने वाले लोगों में धैर्य की कमी और धन हानि हो सकती है। अगर किचन में मंदिर है तो उसकी जगह बदल लेना चाहिए।
2. किचन में फालतू सामान रखा रहता है तो नौकरी या व्यापार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं। किचन में बेकार सामान रखने से बचना चाहिए।
3. किचन और बाथरूम का आसपास हो तो ये अशुभ होता है। अगर आपके घर में ऐसा है तो बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखें और संभव हो तो उस पर पर्दा डालकर रखें। इससे बाथरूम की नकारात्मक ऊर्जा किचन में प्रवेश नहीं करेगी।
4. घर के मेन गेट के ठीक सामने किचन नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो किचन के गेट पर पर्दा लगाकर रखना चाहिए।
5. अगर किचन के पास ही पानी की टंकी लगा हो तो भाइयों में मतभेद हो सकते हैं। किचन के पास पानी की टंकी रखने से बचना चाहिए।
6. बिना नहाए किचन में प्रवेश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर वास्तु दोष बढ़ते हैं।
7. घर के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए खाने से पहले भगवान को भोग जरूर लगाना चाहिए। साथ ही, गाय के लिए रोटी निकालना चाहिए।