दुर्भाग्य का कारण बनती हैं जीवन में जाने अनजाने की गईं ये गलतियां, ऐसे सुधारें

वीडियो डेस्क। दैनिक जीवन में हम जाने-अनजाने में कई ऐसा काम करते हैं, जिनके कारण दुर्भाग्य हमारा पीछा नहीं छोड़ता और हम हमेशा अपनी किस्मत को ही दोष देते रहते हैं। अगर हम उन कामों के बारे में जान जाएं, जिनके कारण हमें खराब 

/ Updated: Feb 25 2020, 07:12 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। दैनिक जीवन में हम जाने-अनजाने में कई ऐसा काम करते हैं, जिनके कारण दुर्भाग्य हमारा पीछा नहीं छोड़ता और हम हमेशा अपनी किस्मत को ही दोष देते रहते हैं। अगर हम उन कामों के बारे में जान जाएं, जिनके कारण हमें खराब परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है तो वो काम न कर हम परेशानियों से बच सकते हैं। जानिए कुछ ऐसे ही कामों के बारे में, जिन्हें करने से दुर्भाग्य बढ़ता है-
1. घर में अगर टूटा हुआ आईना हो तो उसे तुरंत हटा दें। टूटे हुए आईने में चेहरा देखने से दुर्भाग्य बढ़ता है और घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।
2. रात को किचन की सफाई जरूर करें। बर्तन में साफ कर व्यवस्थित तरीके से रखें। किचन का गंदा होना भी दुर्भाग्य को बढ़ाता है।
3. अक्सर हम वो सामान जो हमारे काम का नहीं है, उसे छत पर रख देते हैं। ऐसा करने से भी बचना चाहिए। छत पर रखा बेकार सामान भी नेगेटिव एनर्जी बढ़ाता है, जिसका बुरा असर घर में रहने वाले हर सदस्य पर पड़ता है।
4. कई बार हम पूजा स्थान पर ऐसी चीजें रख देते हैं, जो वहां नहीं रखनी चाहिए जैसे मृतकों के चित्र या डॉक्यूमेंट्स आदि। ऐसा करने से भी बचना चाहिए।
5. कुछ लोग सुबह बिना स्नान किए ही पूजा के लिए फूल या तुलसी के पत्ते तोड़ लेते हैं, ऐसा करना भी दुर्भाग्य का बहुत बड़ा कारण है।
6. बिना किसी कारण परिवार के सदस्यों पर गुस्सा करने से भी घर में निगेटिविटी फैलती है। इससे भी बचना चाहिए।