नवरात्रों से एक दिन पहले है अमावस्या...सूर्यास्त के बाद यहां जलाएं तेल का दीपक, मिट जाएगी हर परेशानी

वीडियो डेस्क। इस बार 24 मार्च, मंगलवार को चैत्र मास की अमावस्या है। ज्योतिष में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अमावस्या पर किए गए उपाय जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। अमावस्या के उपायों से परेशानियां दूर हो सकती

/ Updated: Mar 23 2020, 09:54 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। इस बार 24 मार्च, मंगलवार को चैत्र मास की अमावस्या है। ज्योतिष में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अमावस्या पर किए गए उपाय जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। अमावस्या के उपायों से परेशानियां दूर हो सकती हैं और कार्यों में सफलता मिल सकती है। जानिए इस दिन कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं...

 

1. सूर्यास्त के बाद हनुमान मंदिर में तेल का दीपक जलाएं और श्रीराम नाम का जाप 108 बार करें।
2. भगवान विष्णु के मंदिर जाएं और भगवान के दर्शन करके मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप 108 बार करें। विष्णु भगवान को केले का और हलवे का भोग लगाएं।
3. किसी मंदिर जाएं और ध्वज यानी झंडे का दान करें। मिठाई का भोग लगाएं और मंदिर में ही भक्तों को बांटें।
4. शिवजी के सामने दीपक जलाएं और ऊँ सांब सदा शिवाय नम: मंत्र का जाप 108 बार करें। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं।
5. पीपल के नीचे दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। भगवान से परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।
6. किसी मंदिर में सवा किलो चावल का दान करें। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
7. घर के मंदिर में कर्पूर जलाएं। इससे घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है।