आसाराम बापू के आश्रम में खड़ी कार में मिला 12 वर्षीय किशोरी का शव, 4 दिन से लापता बच्ची शव मिलने से मचा हड़कंप

 गोंडा में एक शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। यह शव आशाराम आश्रम के अंदर खड़ी कार से बरामद हुआ। जिस किशोरी का शव बरामद हुआ है वह बीते 4 दिनों से लापता थी। यह आश्रम जहां कार से शव की बरामदगी हुई है वह बेमौर गांव के पास बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

/ Updated: Apr 08 2022, 12:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। यह शव आशाराम आश्रम के अंदर खड़ी कार से बरामद हुआ। जिस किशोरी का शव बरामद हुआ है वह बीते 4 दिनों से लापता थी। यह आश्रम जहां कार से शव की बरामदगी हुई है वह बेमौर गांव के पास बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आश्रम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि हत्या के बाद शव को छुपाने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम भी आश्रम और गाड़ी की जांच में लगी हुई है। 

4 दिनों से लापता थी किशोरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी बीते चार दिनों से घर से गायब थी। उसका शव आसारामू बापू के आश्रम में कई दिनों से खड़ी कार से बरामद किया गया। कार में शव का पता उस दौरान लग सका जब उससे दुर्गंध आने लगी। इसके बाद ही आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी को खोलकर देखा। गाड़ी खोलकर देखे जाने के बाद सभी दंग रह गए। उसके अंदर से शव को बरामद किया गया। वहीं शव मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया। मामले की जांच में लगी पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया शव को छिपाए जाने का मामला लग रहा है।