दुष्कर्म के बाद सिगरेट से जलाया पीड़िता का शरीर, मरने के लिए खेत में छोड़ भाग गए दरिंदे, देखें वीडियो
वीडियो डेस्क। ना जाने कितनी निर्भया। लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़की से हुए रेप का मामला आने के बाद अब गोरखपुर में हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां नाबालिग लड़की की इज्जत को तार तार कर दिया गया। उसके शरीर को सिगरेट से दागा गया।
वीडियो डेस्क। ना जाने कितनी निर्भया। लखीमपुर खीरी में नाबालिग लड़की से हुए रेप का मामला आने के बाद अब गोरखपुर में हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां नाबालिग लड़की की इज्जत को तार तार कर दिया गया। उसके शरीर को सिगरेट से दागा गया। गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसडी में 17 वर्षीय दलित लड़की से रेप किया गया है। आरोपियों ने सिगरेट से नाबालिग के शरीर को कई जगह जला दिया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार की है लड़की घर के सामने लगे हैडपंप से पानी भरने गई थी तभी पीछे से दरंदों ने आकर लड़की का मुंह बंद कर दिया और लड़की को उठा कर ले गए।