'पति को वीडियो भेजकर 4 साल से दुष्कर्म कर रहे आरोपी', थाने से सुनवाई न होने पर पीड़ित युवती ने SP से की शिकायत

हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन आरोपियों पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।  महिला ने कहा कि अगर मेरी सुनवाई नहीं होती है तो उसके पास अंतिम विकल्प आत्महत्या का है। और वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगी, जिसके लिए स्थानीय व मुख्यालय पुलिस जिम्मेदार होगी।
 

Share this Video

हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने तीन आरोपियों पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह एएनएम का कोर्स कानपुर में कर रही थी। उसी दौरान वह अपनी सहेलियों के साथ रेस्टोरेंट गई थी। जिसमें उसकी सहेलियां उन दुष्कर्मी आरोपियों के गिरफ्त में पहले से आ चुकी थी। आरोपियों ने इसी दौरान युवती का फोटो खींच लिया और उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। चार वर्षों में आरोपियों ने 20 से 25 लाख रूपये भी महिला से ठग लिए। जिसमें महिला ने धर्मवीर सिंह गुर्जर, मोहम्मद अखिल अब्बासी व संजय पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पति को वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने के बाद महिला ने एसपी से शिकायत की है। महिला ने बताया कि आरोपी चार वर्ष से दुष्कर्म कर रहे थे, एक वर्ष पूर्व उन्होंने संडीला स्कॉर्पियो कार से आकर महिला से बेनीगंज हुलासपुर मार्ग पर रोड किनारे गाड़ी खड़ी कर दुष्कर्म किया, और आरोपी अब भी महिला को ब्लैकमेल कर रहे है। तथा उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दे रहे है। महिला ने कहा कि अगर मेरी सुनवाई नहीं होती है तो उसके पास अंतिम विकल्प आत्महत्या का है। और वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगी, जिसके लिए स्थानीय व मुख्यालय पुलिस जिम्मेदार होगी। एएसपी पश्चिमी ने बताया कि महिला ने तीन आरोपियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एएसपी ने पुलिस को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है।

Related Video