15 लोगों को घायल करने के बाद गुस्साए ग्रामीणों के हाथ लगा तेंदुआ, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के वन रेंज सुजौली के कठौतिया गांव में बुधवार तड़के सुबह 6:00 बजे जंगल से भटककर एक तेंदुआ आबादी के बीच पहुंच गया। तेंदुआ ग्रामीणों को देखते ही हमलावर हो गया। तेंदुए के हमले को देखते हुए तीन रेंज के वनकर्मी गांव पहुंच गए हैं। लेकिन सभी बेबस नजर आ रहे हैं। तेंदए ने दर्जनों लोगों पर हमला किया है। जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तेंदुए की पीट पीटकर हत्या कर दी है। 

/ Updated: Apr 27 2022, 07:57 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बहराइच: मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के वन रेंज सुजौली के कठौतिया गांव में बुधवार तड़के सुबह 6:00 बजे जंगल से भटककर एक तेंदुआ आबादी के बीच पहुंच गया। तेंदुआ ग्रामीणों को देखते ही हमलावर हो गया। तेंदुए के हमले को देखते हुए तीन रेंज के वनकर्मी गांव पहुंच गए हैं। लेकिन सभी बेबस नजर आ रहे हैं। तेंदए ने दर्जनों लोगों पर हमला किया है। जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तेंदुए की पीट पीटकर हत्या कर दी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के वन रेंज सुजौली के अंतर्गत कठौतिया गांव में बुधवार सुबह 6:00 बजे एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने खेत में भूसा भर रहे विश्राम पुत्र लल्ला, जनक दुलारी पत्नी ब्रह्मादीन,रंजीत पुत्र ब्रह्मा और छोटकई पत्नी नथुनी प्रसाद पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए हाका लगाया। इस पर तेंदुआ पहले घर को छोड़कर दूसरे घर की तरफ बढ़ा। तेंदुआ गांव के चारों तरफ पहुंच पहुंचकर ग्रामीणों पर हमला कर रहा है।

तेंदुए के हमले में अब तक महिला समेत 13 लोग घायल हो चुके हैं।इनमें दो बालक भी शामिल हैं।तेंदुए के हमले की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मुर्तिहा रेंज समेत तीन रेंज के वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया गया है। लेकिन तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आ रहा है। वहीं कुछ अंतराल पर हो रहे हमले से ग्रामीणों के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने तेंदुए की पीटकर हत्या कर दी है।तेंदुए के हमले को देखते हुए गांव के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों में दहशत फैल गई है। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट आकाशदीप बधावन का कहना है कि तेंदुए के हमले की जानकारी हुई है। वन कर्मियों के साथ एसटीपीएफ़ के जवान भी तेंदुए को पकड़ने में लगे हुए हैं। दो हाथी भी पहुंच गए हैं।लेकिन ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लिया और तेंदुए को मार दिया। सभी को चिन्हित किया जा रहा है।

रेंज केस दर्ज कर सभी की गिरफ्तारी की जायेगी। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ हमला करते हुए एक घर से दूसरे ग्रामीण के घर में घुस रहा है। इसके बाद वहां हमले की वारदात को अंजाम देता है।फिर तेंदुआ दूसरे घर में पहुंच रहा है। ऐसे में जल्द ही तेंदुआ को नहीं पकड़ा गया तो मानव वन्यजीव संघर्ष भी हो सकता है। स्थिति नियंत्रण से बाहर बनी हुई है। मानव वन्यजीव संघर्ष के बाद ग्रामीणों और वन कर्मचारियों के बीच नोक झोंक शुरू हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक यदि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों की गिरफ्तारी शुरू की गई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने वन कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी है। घटना की सूचना पाकर सुजौली,मुर्तिहा, मोतीपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। गांव का माहौल पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।