कानपुर हिंसा के बाद से लगातार अलर्ट पर है उन्नाव पुलिस, पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण को लेकर हुई रिहर्सल

कानपुर में हुई हिंसा के बाद से लगातार आस पास के जिलों में सतर्कता है। कानपुर से सटा उन्नाव में  भी घटना के बाद से लगातार जगह जगह ड्यूटी लगाई गई हैं बॉर्डर सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है।

/ Updated: Jun 07 2022, 05:21 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उन्नाव: कानपुर में हुई हिंसा के बाद से लगातार आस पास के जिलों में सतर्कता है। कानपुर से सटे उन्नाव में भी घटना के बाद से लगातार जगह जगह ड्यूटी लगाई गई हैं। बॉर्डर सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है। पुलिस की सतर्कता और संसाधन को लेकर आज एसपी ने पुलिस लाइन में अचानक कई थानेदारों को बुलाकर दंगा नियंत्रण करने को लेकर सतर्कता और उपकरण चेक किए हैं। एसपी ने सभी थानेदार और लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

उन्नाव पुलिस लाइन में एक दंगा नियंत्रण रिहर्सल 
उन्नाव पुलिस लाइन में एक दंगा नियंत्रण रिहर्सल (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों को विषम परिस्थितियों में भीड़ के बीच खुद को सुरक्षित रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के गुर सिखाएं गए। उन्नाव में कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी हैं, कि जब पुलिस व पब्लिक के बीच आमने-सामने आई। 

इससे पहले उन्नाव के अक्रमपुर में हुआ था बवाल
उन्नाव के अक्रमपुर में बीते वर्ष सड़क जाम करने के बाद बवाल हुआ था। गुस्साई भीड़ ने पथराव भी किया था। तत्कालीन कोतवाली प्रभारी दिनेश मिश्रा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अफसरों ने दौड़कर अपनी जान बचाई थी। इसके अलावा भी कई स्थानों पर पुलिस कर्मी चोटिल हुए। इस तरह की आगे कोई घटना न हो पाए, इसके लिए पुलिस अफसर गंभीर है। 

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने परेड की सलामी ली
एसपी दिनेश त्रिपाठी ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उसके बाद दंगा नियंत्रण रिहर्सल कराया गया। बताया गया कि पुलिसकर्मी अपने पास सुरक्षा के उपकरण रखें। आधी अधूरी तैयारी के साथ कोई न जाएं। दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस की दस पार्टियां तैनात रहती है। सबसे पहले एलआइयू पार्टी को भेजा जाता है। फिर सिविल पुलिस पार्टी, पुलिस पार्टी, फायर सर्विस पार्टी, आसु गैस पुलिस पार्टी, लाठी-डंडा पुलिस पार्टी, फायरिग पुलिस पार्टी, फ‌र्स्ट एड पुलिस पार्टी, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पुलिस पार्टी को रवाना किया जाता है। इस दौरान बेहद सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि जनहानि न हो पाए। पुलिस कर्मियों ने सभी का अभ्यास किया। एसपी ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।