बांदा: यमुना नदी में पलटी सवारियों से भरी नाव, पुलिस और गोताखोर बचाव कार्य में जुटे 

यूपी के बांदा जनपद में यमुना नदी में नाव पलटने के बाद बड़ा हादसा सामने आया। यहां तकरीबन 20 लोग नदी में डूबे हुए बताए जा रहे हैं। इस बीच राहत और बचाव कार्य जारी है। 

Share this Video

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक नाव बीच नदी में पलट गई। इस हादसे में तकरीबन 20 लोग डूबे बताए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों की मौत की भी बात सामने आ रही है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। 
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, डीएम भी पहुंचे 
रिपोर्टस के अनुसार नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे। यह सभी लोग नदी को पारकर फतेहपुर जा रहे थे। इसी बीच मरका थाना अंतर्गत क्षेत्र से यह घटना सामने आई। घटना को लेकर तहसीलदार ने जानकारी दी कि तकरीबन 20 लोगों के डूब जाने की सूचना मिली है। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और उसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के साथ ही डीएम भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। 

Related Video