बरेली: नगर निगम की निर्माणाधीन टंकी का गिरा लिंटर, 10 से अधिक मजदूर हुए घायल 

यूपी के बरेली में निर्माणाधीन टंकी का लिंटर गिरने से 10 से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायल सभी मजदूरों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इस बीच मजदूरों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। 

/ Updated: Aug 10 2022, 06:57 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बरेली में शहर के इज्जत नगर थाना क्षेत्र स्थित नगरिया परीक्षित में नगर निगम की टंकी का लिंटर डाला जा रहा था, तभी अचानक पूरा लिंटर भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में 10 से अधिक मजदूर दबने से घायल हो गए। मलबे में दबे मजदूरों को लोगों की मदद और रेस्क्यू करके निकाल गया। सबका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टंकी का लिंटर डालने के काम में 18-20 मजदूर जुटे हुए थे। इसी बीच अचानक यह हादसा हो गाय। हादसे की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घन्टे रेस्क्यू करके दबे मजदूरों को निकाला गया। गनीमत यह रही कि किसी मजदूर की जान नहीं गई लेकिन सभी घायल हो गए। ठेकेदार के मुताबिक, जो मजदूर दबे थे उनको बाहर निकाल लिया गया है और अब उसके नीचे मलबे के नीचे कोई मजदूर नहीं दबा है। इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग रात को निर्माण कार्य कराने पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल घायल मजदूरों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।