कानपुर में तिरंगा यात्रा में भिड़े BJP कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूसे का वीडियो हुआ वायरल
कानपुर की तिरंगा यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। यह वीडियो मोतीझील इलाके का बताया जा रहा है जहां पर किसी बात के विवाद को लेकर मौजूद लोग आपस में ही भिड़ गए।
कानपुर जनपद में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मोतीझील इलाके का बताया जा रहा है। जहां पर तिरंगा यात्रा के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

कार्यकर्ताओं के बीच हो रहे विवाद का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स के द्वारा बना लिया गया जो कि अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से वहां मौजूद लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं।