घर से दो बहनों की विदाई, एक की उठी डोली और एक हुई अर्थी पर विदा, रुला देगा ये मंजर

वीडियो डेस्क। यूपी के इटावा में धूमधाम से हो रही एक शादी में अचानक कोहराम मच गया। जिस दुल्हन की डोली उठनी थी उसकी अर्थी उठी।  शादी की सारी तैयारियां हो गई थी, रस्मों रिवाजों और मंगलगीतों के बीच दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के साथ 7 फेरों के बंधन में बंधते 7 वचन देते उससे पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। 
 

/ Updated: May 27 2021, 08:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। यूपी के इटावा में धूमधाम से हो रही एक शादी में अचानक कोहराम मच गया। जिस दुल्हन की डोली उठनी थी उसकी अर्थी उठी।  शादी की सारी तैयारियां हो गई थी, रस्मों रिवाजों और मंगलगीतों के बीच दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के साथ 7 फेरों के बंधन में बंधते 7 वचन देते उससे पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। घटना इटावा के भरथना क्षेत्र की है। बारात समसपुर से आई थी। सुरभि और मंजेश की शादी होने वाली थी। वरमाला भी एक दूसरे को पहना दी। मंडप के नीच संदूर दान की रस्म भी पूरी हो गई लेकिन सिंदूर भरने के कुछ देर बाद ही दुल्हन सुरभि की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शादी की आधी रस्में कर चुके दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन निशा के साथ हुई। यानि कि दूल्हे की शादी उसकी साली से हो गई। परिजनों ने पहले निशा को ससुराल विदा किया और फिर सुरभि की अर्थी को कंधा। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।