काली फिल्म के विवादित पोस्टर पर संग्राम जारी, BJP कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

कानपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा फिल्मकार लीना को सद्बुद्धि देने के लिए काली मंदिर में हवन पूजन किया गया। भाजपा जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने बताया कि हिन्दू देवी देवताओ का अपमान करने का एक स्टंट बन चुका है। इसलिए देवी देवताओं के सम्मान को बचाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया जा रहा है।

Share this Video

कानपुर: सोशल मीडिया से शुरू हुआ काली के पोस्टर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्मकार लीना मणिमेकलई पर पांच राज्यों में मुकदमा दर्ज हो चुका है। कानपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा फिल्मकार लीना को सद्बुद्धि देने के लिए काली मंदिर में हवन पूजन किया गया। भाजपा जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने बताया कि हिन्दू देवी देवताओ का अपमान करने का एक स्टंट बन चुका है। इसलिए देवी देवताओं के सम्मान को बचाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया जा रहा है। उनका कहना था कि यह विरोध लगातार जारी रहेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित मिश्रा का कहना था कि लीना व टीएमसी सांसद महुआ लगातार हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत कर रही हैं। इसलिए भाजपा युवा कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेंगे और तब तक विरोध जारी रहेगा, जब तक वो सार्वजनिक रूप से माफ़ी नहीं मांगती। फिल्मकार लीना पर पांच राज्यों में मुकदमा दर्ज हो चुका है। उसके बाद भी सोशल मीडिया पर पोस्टर लगातार जारी है। जिससे फिल्मकार लीना की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

Related Video