दीपक वार्ष्णेय इको फ्रेंडली गणपति बना शुरू की अनोखी पहल, गाय के शुद्ध गोबर से बनाई जा रही प्रतिमा

यूपी के मुरादाबाद जिले में इको फ्रेंडली गणेश की प्रतिमा बनाकर भगवती पुनर्वास गो आश्रम का संचालन करने वाले दीपक वार्ष्णेय ने अनोखी पहल की शुरूआत की है। वह गाय के गोबर से 5 फीट ऊंची प्रतिमा बनाकर रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

/ Updated: Aug 25 2022, 06:40 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में इको फ्रेंडली गणपति की जो तस्वीर सामने आई है, वह अपने आप में अनोखी है। मुरादाबाद में पिछले कई सालों से भगवती पुनर्वास गो आश्रम का संचालन करने वाले दीपक वार्ष्णेय ने इस गणपति महोत्सव के लिए इको फ्रेंडली (गाय के गोबर) गणपति बना कर एक अनोखी पहल की शुरूआत की है। 5 दिन बाद गणेश महोत्सव शुरू होने जा रहा है। जिसकी धूम पूरे देश में दिखाई पड़ती है। दीपक वार्ष्णेय पांच फीट ऊंची तक कि गणपति प्रतिमा बना कर भारत में इतिहास रच रहे हैं। देश के कई हिस्सों में गाय के गोबर से प्रतिमाएं तो बन रही हैं। लेकिन 5 फुट ऊंची प्रतिमा केवल मुरादाबाद में ही बनाई जा रही है। दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि यह प्रतिमाएं पानी मे प्रवाहित होते ही खत्म हो जाती हैं। इसके चलते ये पानी के जीवों का भोजन बन जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार तो उनके पास अन्य कई देशों से भी ऑर्डर मिला है जिसे वह पूरा नहीं कर पा रहे हैं।