फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने आए लोगों के लिए है कांटो भरी राह, बॉलीवुड सिंगर ने बताया माया नगरी का कड़वा सच

 एशियानेट न्यूज हिंदी ने बॉलीवुड के मशहूर प्ले बैक सिंगर और संगीतकार रवि त्रिपाठी से बात किया। उन्होंने हमसे इस बारे में लम्बी चर्चा किया। बता दें कि मशहूर सिंगर रवि त्रिपाठी ने रेडियो पर गाने से साथ ही अपने करियर की शुरुआत किया था। जिसके बाद वह मायानगरी मुम्बई पहुंच गए और वहां सालों तक सदाबहार गायक सुरेश वाडकर के निर्देशन में संगीत सीखा।

/ Updated: Jun 25 2020, 07:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ(Uttar Pradesh). बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद छोटे शहरों से मायानगरी की मायावी दुनिया में सफलता के झंडे गाड़ने का ख्वाब देखने वाले लोगों को काफी निराशा हुई है। बॉलीवुड में चल रही डर्टी पॉलिटिक्स की सच्चाई पर इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अपनी मुहर लगाई है। उनका कहना है कि वास्तव में इंडस्ट्री में कुछ विशेष लोगों का कब्जा है। एशियानेट न्यूज हिंदी ने बॉलीवुड के मशहूर प्ले बैक सिंगर और संगीतकार रवि त्रिपाठी से इस बारे में बात किया। उन्होंने हमसे इस बारे में लम्बी चर्चा किया। बता दें कि मशहूर सिंगर रवि त्रिपाठी ने रेडियो पर गाने से साथ ही अपने करियर की शुरुआत किया था। जिसके बाद वह मायानगरी मुम्बई पहुंच गए और वहां सालों तक सदाबहार गायक सुरेश वाडकर के निर्देशन में संगीत सीखा। रवि त्रिपाठी, मशहूर गायक सुरेश वाडकर के सबसे अच्छे स्टूडेंट्स में थे। वह यूपी के छोटे से शहर प्रतापगढ़ से बिना किसी सपोर्ट के मायानगरी पहुंचे थे। सुरेश वाडकर ने उनकी लगन और मेहनत देखकर उन्हें अपने घर पर ही रहने की जगह दे दिया। रवि ने इंडियन आइडल जैसे संगीत के बड़े मंचों पर गाकर खूब नाम कमाया। रवि ने कई हिंदी फिल्मों में गाना गाया है उनमे से एक फिल्म थी 'चांदनी चौक टू चाइना'। इसमें रवि के गाने 'इंडिया से आया मेरा दोस्त' से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली। इसके अलावा उन्होंने कई एलबम्स और अवधी भाषा में भी गाने गाए हैं। अवधी के मशहूर कवि स्व0 जुमई खां 'आजाद' की एक रचना 'कथरी' को भी रवि ने अपनी आवाज दी है। उनकी आवाज में 'कथरी' यूपी और बिहार में खूब फेमस हुई। अभिनेता सुशांत की मौत पर रवि ने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने भी इसको माना कि फिल्म इंडस्ट्री हो या म्यूजिक इंडस्ट्री हर जगह नए लोगों को निवाला बनाने के लिए लोग तैयार बैठे हैं। वह किसी को सफल होता नहीं देख सकते। उन्होंने अपने साथ एक म्यूजिक कम्पनी द्वारा किए गए शोषण के बारे में भी बताया। रवि ने कहा कि सुशांत की मौत पर जितने लोगों के बारे में चर्चाएं हो रही हैं वह बिलकुल सही है। ये फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे लोग हैं जो नए लोगों को फेल करने का प्रयास करते रहते हैं।