गोरखपुर: मदरसे के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को नमन कर कही ये बड़ी बात 

गोरखपुर में मदरसे के बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान वह पर शहीदों को भी नमन किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को भी जागरुक किया गया। 

/ Updated: Aug 14 2022, 03:28 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोरखपुर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष इरफान अहमद के नेतृत्व में अल जामिया अल इस्लामिया के मदरसे से बच्चों तिरंगा यात्रा निकाला। जहां हर एक बच्चे के सर पर टोपी और हाथ में तिरंगा लिए दिल में देशभक्ति साफ साफ देखी जा सकती है। वहीं साथ में अध्यापकों ने भी निकाली तिरंगा यात्रा जिसमें मदरसे की छोटे-छोटे बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर रसूलपुर जामिया नगर दशहरी बाग होते हुए गोरखनाथ मदरसे पर पहुंचकर समाप्त हुई।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के इरफान ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है। आज मदरसे के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई यह शहर के विभिन्न मार्गो से होकर फिर मदरसे में समाप्त होगी। उन्होंने बताया की देश को आजाद कराने सभी धर्म वर्ग के लोगों ने बराबर योगदान दिया, आज उन्हीं क्रांतिकारियों को हम याद करते हैं।