गोरखपुर: पहली ही बारिश में फेल नजर आए जलनिकासी के दावे, जनप्रतिनिधि बोले- यहां शुरू हुई 'नमामि नाला परियोजना'

गोरखपुर में पहली ही बारिश के बाद जलनिकासी के दावे पूरी तरह से फेल नजर आए। इस बीच जनप्रतिनिधियों ने जमकर अधिकारियों पर निशाना साधा। कई जगहों में जलजमाव के चलते लोग परेशान नजर आए। 

/ Updated: Jun 30 2022, 05:09 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोरखपुर में बुधवार को हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की समस्या इतनी बढ़ गई कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। वही कई गली मोहल्लों में इतनी पानी लगी कि नाली और सड़क का पता ही नहीं चल रहा था। वही मुख्यमंत्री जब भी गोरखपुर का दौरा करते वह हर समीक्षा में बीते कई समय से इस बात की चर्चा कर रहे थे कि गोरखपुर में जलजमाव की समस्या नहीं होनी चाहिए। जिसके लिए लगातार प्रशासन और नगर निगम को सचेत किया जा रहा था।

बुधवार को गोरखपुर में इतनी जोरदार बारिश हुई। कि सड़कों और घरों तक पानी चढ़ आया जिसकी वजह से लोगों को काफी समस्याएं हुई। वहीं कई इलाके में तो इतना ज्यादा जलजमाव हो गया कि लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। वही गोरखपुर के बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत ने जलजमाव की समस्या के लिए नगर आयुक्त और मेयर जी को धन्यवाद कहा और सड़क पर जलजमाव की समस्या की आरती की। इसी के साथ नगर आयुक्त, मेयर को कहा कि पानी शहर से बाहर नहीं निकल पाने के कारण इन लोगों को धन्यवाद देता हूं। वही धर्मशाला पर  जलजमाव की समस्या इतनी हुई कि मानो इस पार से उस पार जाने का कोई रास्ता ही ना बचा हो। मुख्यमंत्री गोरखपुर के हर दौरे में समीक्षा कर जलजमाव से समाधान के लिए अधिकारियों को सचेत किया था। लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिखा। जैसे ही बरसात हुई सारे जलजमाव के समस्याओं का कितना निवारण हुआ वह सब सामने आ गया। हालांकि कुछ ऐसी जगह थी जहां पर पानी नहीं लगा। वहां जलजमाव से लोगों को राहत थी। लेकिन वहीं कुछ ऐसे इलाके थे जहां पर आना जाना पूरी तरीके से रुक गया।