अमृत महोत्सव के अंतर्गत थर्ड जेंडर ने निकाली तिरंगा यात्रा, झंडे को लेकर खूब मग्न होकर नाचे ट्रांसजेंडर

यूपी के जिले गोरखपुर में अमृत महोत्सव के अंतर्गत थर्ड जेंडर ने तिरंगा यात्रा निकली। इस दौरान किन्नर समाज हाथों में झंडा लेकर खूब मग्न होकर नाचते-झूमते आगे की ओर बढ़ते गए। इतना ही नहीं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्कूली बच्चों ने भी रैली निकली।

/ Updated: Aug 13 2022, 09:13 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर में थर्ड जेंडर की अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगे को लेकर बीच सड़क पर थिरकते हुए किन्नर समाज आगे बढ़ता गया। देशभक्ति के गानों पर जमकर ट्रांसजेंडर ने मग्न होकर डांस किया। शहर के नगर निगम गोलघर और टाउन हॉल में थर्ड जेंडर तिरंगा यात्रा निकालकर उसमें मदमस्त होते भी नजर आए। आपको बता दें कि इन दिनों हर घर तिरंगा आजादी के 75वीं वर्ष गांठ को यादगार बनाने के लिए अपने-अपने तरीके से सभी तिरंगा यात्रा निकालकर घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान में शामिल हो रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह अभियान अब एक मिशन बन गया है। लोगों को जज्बे को देखते हुए लग रहा है कि यह किसी के जज्बे से कम नहीं है।

नगर निगम से निकले थर्ड जेंडर के तिरंगा यात्रा में महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगरी के साथ दर्जनों की संख्या में थर्ड जेंडर नाचते- झूमते हाथों में तिरंगा लेकर मदमस्त होते नजर आए। थर्ड जेंडर के इस तिरंगा यात्रा का स्कूली बच्चे भी कई गिरदार में नजर टाउनहाल तिरंगा यात्रा निकाली। नगर निगम से निकलकर टाउन हॉल से होते हुए कचहरी चौराहा के रास्ते गोलघर में पहुंचते ही तिरंगा यात्रा को लेकर थर्ड जेंडर झूम कर नाचे और यह दृश्य अपने आप में मनमोहक दृश्य था कि किस तरह से थर्ड जेंडर नाचते हुए नजर आ रहे थे।