नेताजी के स्वागत कार्यक्रम में फंसी गर्भवती को लेने जा रही एंबुलेंस, ड्राइवर करता रहा गाड़ी हटने का इंतजार

हरदोई में प्रसूता को लेने जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। इस बीच ड्राइवर एंबुलेंस को हटाने के लिए घंटों तक इंतजार करता रहा। गाड़ियों के बीच फंसी एंबुलेंस का कर्मचारी भी इस दौरान परेशान नजर आया। 

Share this Video

हरदोई में पाली क्षेत्र के बाबरपुर गांव पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत सम्मान समारोह में जमकर नियम- कानूनों की धज्जियां उड़ाई गईं। बीच चौराहे पर बीजेपी नेताओं की दर्जनों गाडियां खड़ी होने से प्रसूता को लेने जा रही एंबुलेंस एक घंटे तक जाम में फंसी रही और बीजेपी नेता स्वागत सम्मान कराते रहे। एक घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को निकलवाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी हरदोई जिले के पाली क्षेत्र में बाबरपुर गांव पहुंचे थे, यहां उनका स्वागत एवं सम्मान समारोह होना था। उनके साथ बीजेपी जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, सवायजपुर से बीजेपी विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू भी अपने भारी काफिले के साथ पहुंचे थे। बीजेपी नेताओं के काफिले की सभी गाड़ियां गांव की मुख्य सड़क पर खड़ी कर दी गईं, जिससे जाम लग गई। एक एंबुलेंस ख्वाजगीपुर गांव प्रसूता को लेने जा रही थी। लेकिन वह बीजेपी नेताओं की गाड़ियों के कारण जाम में फंस गई और करीब 1 घंटे तक प्रसूता के घर से कॉल आती रही लेकिन एंबुलेंस चालक मजबूरन एंबुलेंस नहीं ले जा सका।

एंबुलेंस के एमटी गौरव राजपूत ने बताया कि वह ख्वाजगीपुर गांव मरीज लेने जा रहा था पर आगे पीछे बीजेपी नेताओं की गाड़ियों के कारण वह जाम में फंस गया। उसके पास प्रसूता के घर से लगातार काल आती रही पर वह मजबूरन एंबुलेंस नहीं ले जा सका। करीब 1 घंटे बाद पाली थाने के उपनिरीक्षक संदीप तिवारी ने हिम्मत करके मंच से एनाउंसमेंट करवा कर कांस्टेबल गुंजन गिल, बृजकिशोर, विकास कुमार के साथ मिलकर किसी तरह एंबुलेंस को रास्ता दिलवाया।

Related Video