इंटरनेट पर लाइक की चाहत में हुई महिला पुलिसकर्मी की फजीहत, ASP बोले-वर्दी पहनकर बिल्कुल न करें ये काम
हरदोई जनपद की महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
हरदोई: मंझिला थाने में तैनात पुलिसकर्मी को रील बनाने का खुमार चढ़ गया है। कई गानों पर उसके रील बनाने के वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमें वह अलग-अलग गानों पर वीडियो बनाती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला पुलिसकर्मी चर्चा में बनी है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह महिला पुलिसकर्मी महिला थाने में तैनात है जिसका नाम प्रियंका सिंह और वह गानों पर वीडियो बनाने की शौकीन है। कुछ इस वायरल वीडियो को अच्छा बता रहे हैं तो कुछ इसे गलत भी बता रहे हैं। यह वीडियो पुलिस आचरण नियमावली के विरुद्ध है। इसके संबंध में एसपी राजेश द्विवेदी द्वारा निर्देश दिए जा चुके हैं कि कोई भी पुलिसकर्मी इस तरह के वीडियो सूट नहीं करेगा। अगर वर्दी में इस तरह के वीडियो सूट करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।