हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, महायज्ञ कराकर की लंबी उम्र की कामना

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी और हिदू युवा वाहिनी द्वारा मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। महाकालेश्वर मंदिर में महायज्ञ किया गया एवं पूजा अर्चना कर हिन्दू युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन मना कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
 

/ Updated: Jun 05 2022, 05:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी और हिदू युवा वाहिनी द्वारा मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। महाकालेश्वर मंदिर में महायज्ञ किया गया एवं पूजा अर्चना कर हिन्दू युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन मना कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन जगह जगह मनाया जा रहा है। इसी के तहत जनपद मुरादाबाद में भी हिन्दू युवा वाहिनी और मुरादाबाद से भाजपा के मेयर विनोद अग्रवाल ने योगी आदित्यनाथ का 50 वां जन्मदिन के उपलक्ष में महाकालेश्वर मंदिर में महायज्ञ एवं पूजा अर्चना कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही जानकारी देते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया की आज महाकालेश्वर मंदिर में हिन्दू युवा वाहिनी मुरादाबाद की और से योगी आदित्यनाथ जी के 50 वे जन्मदिन के उपलक्ष में हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा महायज्ञ का आयोजन किया गया और इसके बाद हमारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम है। योगी जी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए आज भाजपा के मेयर विनोद अग्रवाल भी शामिल हुए आज पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर हिन्दू युवा वाहिनी ने योगी जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया और हम सभी ने श्रीराम से ये प्रार्थना की है स्वस्थ रखे और दीर्घायु प्रदान करें अभी हमारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम है शाम को मंदिरों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा एवं गरीब बच्चों को खाना खिलाया जाएगा आदि।
 

Read more Articles on