यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण हादसा, 2 लोगों की मौत के बाद दर्दनाक तस्वीरें आई सामने

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार में टक्कर मारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बच्चे और महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

/ Updated: May 26 2022, 03:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अलीगढ़: सड़क दुर्घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जगह-जगह पर हो रहे एक्सीडेंट से निजात पाना मुश्किल हो रहा है। इन दुर्घटनाओं की वजह से न जाने कितने परिवार उजड़ जाते है। जिसकी वजह से लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी कड़ी में अलीगढ़ यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जिसके वजह से एक बार फिर पूरा परिवार बिखर गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य के दरभंगा निवासी एक परिवार स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते अपने घर से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस दौरान ईटों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए तो वहीं कार सवार में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना टप्पल पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालते हुए सीएचसी में भर्ती कराया गया। तो दूसरी ओर एक बच्चे और महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।