कान्हा की नगरी में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, इस भव्य पोशाक को धारण कर भगवान देंगे भक्तों को दर्शन

यूपी के जिले मथुरा में कान्हा की नगरी में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी। उनके जन्मोत्सव को लेकर भव्य पोशाक को धारण कक भगवान भक्तों को दर्शन देंगे। इस दिन 1008 कमल के फूलों से कान्हा को सुसज्जित किया जाएगा।

/ Updated: Aug 18 2022, 03:49 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: अजन्मे के जन्म से पूर्व कान्हा की नगरी सज गई है। कान्हा के जन्मोत्सव को मानने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। अजन्मे के जन्म को दिव्य और भव्य बनाने के लिए इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ से भव्य तैयारियां की गई हैं। इस बार श्रीहरि कांता पोशाक को धारण कर शारंग शोभा पुष्प बंगले में धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। कृष्णा नगरी मथुरा में 19 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। कन्हैया के जन्म की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अजन्मे के जन्म के साक्षी बनाने के लिए हजारों लोग मथुरा पहुंच रहे हैं। मथुरा के प्रमुख तिराहे चौराहे बड़ी बबीता से सजाए गए हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि के सचिव कपिल शर्मा ने लाला के उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी का पावन पर्व 19 अगस्त को श्री कृष्ण जन्म स्थान पर मनाया जाएगा। 

कपिल शर्मा का कहना है कि19 अगस्त की रात्रि 11:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक भगवान श्री कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। उसके उपरांत श्रीकृष्ण जन्म लेंगे और आरती के बाद भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। जन्म स्थान के सचिव ने बताया कि इस बार भगवान श्री कृष्ण श्रीहरि कांता पोशाक को धारण कर शारंग शोभा पुष्प बंगले में धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। रात्रि 11:00 बजे श्री गणेश नवग्रह पूजन के उपरांत 1008 कमल के पुष्पों से सुसज्जित किया जाएगा। कामधेनु स्वरूपा स्वर्ण मंडित रजत गाय के दूध से किया जाएगा। भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक मंदिर के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे और जन्म स्थान पर प्रतीकात्मक कारागार बनाया जाएगा।