डिप्टी CM केशव मौर्य ने दोबारा ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, हाथ जोड़कर किया लोगों का अभिवादन

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को योगी 2.0 सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। उप मुख्यमंत्री पद के लिए तमाम लोगों के नाम चर्चाओं मे चल रहे थे। लेकिन आखिर में डिप्टी सीएम के लिए केशव मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई। बीजेपी ने लगातार दूसरी बार डिप्टी सीएम के लिए केशव मौर्य के नाम पर मुहर लगा दी। 

Share this Video

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को योगी 2.0 सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। उप मुख्यमंत्री पद के लिए तमाम लोगों के नाम चर्चाओं मे चल रहे थे। लेकिन आखिर में डिप्टी सीएम के लिए केशव मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई। बीजेपी ने लगातार दूसरी बार डिप्टी सीएम के लिए केशव मौर्य के नाम पर मुहर लगा दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में योगी के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में केशन प्रसाद मौर्य ने अपने जन्मस्थान सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गए। सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त दी। सपा प्रत्याशी को 1,06, 278 वोट मिले जबकि डिप्टी सीएम को 98,941 मत प्राप्त हुए थे। 

कौशांबी जिले के सिराथू में हुआ था केशव का जन्म
केशव प्रसाद मौर्य का जन्म 7 मई 1969 को कौशांबी जिले के सिराथू में हुआ था। उनके पिता का नाम श्यामलाल मौर्य और माता का नाम धनपति देवी था। उनके प‍िता एक साधारण क‍िसान थे। केशव मौर्य ने इलाहाबाद के हिंदी साहित्य सम्मेलन से हिंदी साहित्य में ग्रेजुएशन किया है।

Related Video