CM योगी व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने छठ पर्व की दी शुभकामनाएं, इस खास अंदाज से दोनों ने की राज्य की कामना

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने छठ के महापर्व में वीडियो के माध्यम से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा सीएम योगी ने भोजपुरी अंदाज में छठी मइया से बोलते हुए राज्य के लिए कामना की है। 

/ Updated: Oct 30 2022, 06:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने छठ पर्व की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सभी प्रदेश वासियों व श्रद्धालुजनों को भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व 'छठ' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! छठी मइया की कृपा से लोक आस्था का यह महापर्व संपूर्ण सृष्टि के लिए सुख-समृद्धि तथा आरोग्यता का कारक बने, यही कामना है। जय छठी मइया! इतना ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा है कि प्रिय प्रदेश वासियो, आप लोक आस्था का महापर्व 'छठ' पूर्ण उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाएं। सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने हेतु शासन-प्रशासन क्रियाशील हैं। 'स्वच्छ-सुरक्षित छठ' हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। छठी मइया हम सभी के मनोरथ पूर्ण करें!

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर वीडियो बनाकर भोजपुरी अंदाज में भी प्रदेशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा। जय जय छठी मइया! वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी वीडियो बनाकर लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा है कि लोक आस्था व भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व में सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।