महंत नरसिंहानंद ने हिंदुओं से की विवादित अपील, कहा-अधिक बच्चे पैदा करें, नहीं तो होगा गैर हिंदू प्रधानमंत्री

मथुरा के गोवर्धन में चल रहे संतों के कार्यक्रम में डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि भाग लेने के लिए गोवर्धन पहुंचे। गोवर्धन में एक बार फिर विवादित बयान दिया यति नरसिंहानंद गिरि एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें, नहीं तो 2029 में देश में गैर हिंदू प्रधानमंत्री होगा। 
 

/ Updated: Apr 08 2022, 12:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा के गोवर्धन में चल रहे संतों के कार्यक्रम में डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि भाग लेने के लिए गोवर्धन पहुंचे। गोवर्धन में एक बार फिर विवादित बयान दिया यति नरसिंहानंद गिरि एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें, नहीं तो 2029 में देश में गैर हिंदू प्रधानमंत्री होगा। 

बुधवार को गोवर्धन तलहटी के रमणरेती आश्रम में चल रहे एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए डासना मंदिर के महंत महंत यति नरसिंहानंद गिरि कहां है कि हिंदू अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें और हम उन्हें संत घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि 2029 में देश का प्रधानमंत्री गैर हिंदू होगा।भारत हिंदू विहीन हो जाएगा। हाल ही में यति नरसिंहानंद ने दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में इसी तरह का बयान दिया था। इस पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। जिस रास्ते पर हमारे महापुरुष गए हैं। आज हिंदू को रास्ते की तलाश है। समस्या हम उस सब को पता है समाधान खोजना है।अगर समाधान निकलेगा तो योगेश्वर श्रीकृष्ण और भगवान राम के रास्ते पर चलकर निकलेगा। इनकी जीवनी और से हमें वह मार्ग निकालना है। 12,13,14 अगस्त को देश के कोने कोने से साधु संत एकत्रित होकर गोवर्धन में धर्म संसद का आयोजन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा होगा तब हम यह विचार करेंगे कि हम कितने दिन और आजाद रह पाएंगे। आजादी को हम कैसे बचा पाएंगे हम भगवान श्री कृष्ण और राम के जीवन के इन सबके प्रश्नों का उत्तर खोजने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए ब्रज क्षेत्र से बड़ा कोई तीर्थ नहीं है। योगेश्वर की धरती से गया हुआ संदेश पूरी दुनिया तक जाएगा। उन्होंने कहा कि 2029 में अगर कोई मुस्लिम प्रधानमंत्री बनता है तो ना कोई धर्म बचेगा, ना कोई मंदिर और मठ बचेगा। हम 1400 साल से पराजित हैं और हम पराजित हैं, तो हमने कहीं ना कहीं कोई गलती की है अपने धर्म को समझने में।