फैक्ट्री में तैनात सुरक्षाकर्मी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, हाथ-पैर बांधकर इस तरह से दिया गया घटना को अंजाम

मथुरा जनपद में चौकीदार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। आरोपी ने हाथ पैर बांधकर इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

/ Updated: Jun 04 2022, 02:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मथुरा जिले के थाना हाई वे क्षेत्र में चौकीदार की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां टाइल ईंट बनाने की फैक्ट्री में चौकीदारी करने वाले व्यक्ति की हाथ पैर बांधकर ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

शुक्रवार की रात थाना हाई वे क्षेत्र में नवादा के समीप आगरा दिल्ली नैशनल हाईवे - 19 पर टाइल ईंट बनाने की फैक्ट्री है। भक्ति कंक्रीट उद्योग के नाम से बनी इस फैक्ट्री में शुक्रवार की देर रात चौकीदार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव विरजापुर निवासी 50 वर्षीय दुर्गाप्रसाद भक्ति कंक्रीट उद्योग पर चौकीदारी कर रहे थे। शुक्रवार की रात को दुर्गा प्रसाद फैक्ट्री पर चौकीदारी करने पहुंचे। दुर्गा प्रसाद यहां अकेले ही चौकीदारी करते थे। शनिवार की सुबह फैक्ट्री पर काम करने के लिए जब अन्य लेबर आई जब उन्होंने देखा तो दुर्गा प्रसाद का शव फैक्ट्री में पड़ा हुआ था। दुर्गा प्रसाद के हाथ पैर बंधे थे और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे शव था। जिसके बाद अंदेशा लगाया जा रहा है कि दुर्गा प्रसाद की हाथ पैर बांधकर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई।