आप सांसद संजय सिंह ने किया पीएफआई बैन का समर्थन, कहा- नफरत फैलाने वालों को नहीं दी जा सकती छूट 

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीएफआई पर बैन पर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में जो संगठन संलिप्त हो उसे छूट नहीं दी जा सकती है। 

Share this Video

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने पीएफआई के बैन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधि में जो भी संगठन शामिल हो उस पर कार्रवाई हो, देश में नफरत फ़ैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। कानून संबंध जो भी कार्रवाई होगी वो सरकार कर रही है।

संजय सिंह ने आप पार्टी के नेताओ पर सीबीआई छापेमारी को लेकर कहा कि मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी हुई कुछ नहीं निकला। 200 अलग अलग जगह छापे मारे गए लेकिन कुछ नहीं निकला। केजरीवाल की लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी घबरा रही है। उन्होंने आगे कहा 2024 में आम आदमी पार्टी वर्सेज भारतीय जनता पार्टी का चुनाव होगा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही हैं लेकिन उनके खुद के लोग टूट रहे हैं।

Related Video