मिशन शक्ति से हुआ प्रभावित, महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया टच मास्क

स्मार्ट विमेंस सेफ़्टी मास्क महिलाओं  के लिए ऐसा अचूक हथियार बन गया है। इसमें लगे डिवाइस को छूते ही लास्ट डायल और पुलिस सहायता केंद्र यानी 112 हेल्पलाइन पर कॉल चली जाएगी है। इसके अलावा आपातकाल में सहायता के लिए जो नंबर डिवाइस में रजिस्टर होगा उस मोबाइल नंबर पर कॉल भी जाएगी। 

Share this Video

वाराणसी: काशी का श्याम चौरसिया योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति से इतना प्रभावित हुआ की उसने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को एक टच से और सुरक्षित कर दिया है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्मार्ट विमेंस सेफ़्टी मास्क बनेगा महिलाओं का हथियार
हम बात कर रहे हैं फेस मास्क की जिसे अब हर कोई कोरोना से बचाव के लिए ज़रूर लगाता है। अब ये स्मार्ट विमेंस सेफ़्टी मास्क महिलाओं के लिए ऐसा अचूक हथियार बन गया है। इसमें लगे डिवाइस को छूते ही लास्ट डायल और पुलिस सहायता केंद्र यानी 112 हेल्पलाइन पर कॉल चली जाएगी है। इसके अलावा आपातकाल में सहायता के लिए जो नंबर डिवाइस में रजिस्टर होगा उस मोबाइल नंबर पर कॉल भी जाएगी। कॉल के साथ ही लोकेशन भी जाएगा है। इसके अलावा कॉल रिसीव करने वाला व्यक्ति पूरी बात भी सुन सकता है | 

ये उपकरण बनाया है बनारस के अविष्कारक और शान श्याम चौरसिया ने, श्याम पहले भी महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए कई उपकरण बना चुके हैं। श्याम ने बताया कि जब उत्तर प्रदेश की सरकार आधी आबादी की सुरक्षा को लेकर काफ़ी संजीदा है। तो हम जैसे लोगो का भी फ़र्ज है की इनकी सुरक्षा कवच को और भी पुख्ता किया जाए। जिससे इनके सम्मान और स्वालम्बन पर कोई आघात न कर पाए। श्याम चौरसिया का कहना है यदि सरकारी सहायता मिले तो इसे बड़े पैमाने पर कम कीमत में बाज़ार में लाया जा सकता है। जिससे आये दिन महिलाओ के साथ होने वाले छेड़खानी ,हिंसा जैसे वारदात को कम किया जा सकता है।

Related Video