मुरादाबाद: अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन, मंत्री भूपेंद्र चौधरी रहे मौजूद 

यूपी के मुरादाबाद में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योगी सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहें। खासा संख्या में स्थानीय लोगों की भी मौजूदगी वहां पर देखने को मिली। 

/ Updated: Aug 10 2022, 01:37 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुरादाबाद में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। 

आयोजित यह यात्रा महानगर के मुख्य चौराहों से होकर निकाली गई। इस यात्रा का शुभारंभ मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय से किया गया। वहीं इस दौरान खासा संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय लोगों की भी मौजूदगी रही।