त्रिवेणी संगम की धारा में प्रवाहित होंगी मुलायम सिंह यादव की अस्थियां, परिवार के साथ सैफई से रवाना हुए अखिलेश

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां प्रयागराज में प्रवाहित की जाएंगी। अखिलेश यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ में प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। 

/ Updated: Oct 19 2022, 01:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुलायम सिंह यादव की अस्थियों का विसर्जन बुधवार को प्रयागराज के संगम में किया जाएगा। इससे पहले उनकी अस्थियों को हरिद्वार में पूरे विधि विधान के साथ में विसर्जित किया गया था। प्रयागराज में अस्थि विसर्जन के लिए अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव और अन्य लोग बुधवार की सुबह रवाना हुए। इस दौरान प्रयागराज में भी बड़ी संख्या में परिवार के लोग और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

सपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव निजी विमान से सैफई से प्रयागराज के लिए रवाना हुए। वहां संगम तट पर पहुंचने के बाद अस्थि विसर्जन किया जाएगा। वीवीआईपी घाट पर अस्थि विसर्जन से पहले विधि विधान से पूजा की तैयारी है।