अतिक्रमण करने वालों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, दुकानदारों में मचा हड़कंप, जताया विरोध

सहारनपुर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान लोगों में काफी ज्यादा हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि सहारनपुर नवादा रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानों पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। 

/ Updated: Apr 05 2022, 12:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सहारनपुर में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान लोगों में काफी ज्यादा हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि सहारनपुर नवादा रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानों पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। लोगों ने बुलडोजर देखकर अपना सामान दुकान के भीतर कर लिया। अफसरों ने बताया कि नगर निगम द्वारा अतिक्रमण करने वालों को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद भी लोग अतिक्रमण करने से बाज नहीं आए। आज नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर नवादा रोड पर पहुंची,  जहां अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया। यह सब देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने विरोध किया लेकिन नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों अवैध रूप से टीन से दुकान का सामान बाहर डाले हुए थे।  जिसको नगर निगम ने बुलडोजर से तुड़वा दिया और चेतावनी देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
 

Read more Articles on