रायबरेली में प्रियंका से मिलने के लिए उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोक दिया जिसको लेकर पुलिस से उनकी जमकर नोकझोक हुई। पुलिस ने बैरीकेटिंग कर किसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोका

/ Updated: Dec 29 2019, 06:06 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

रायबरेली(Uttar Pradesh ). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को पार्टी के दिवंगत जिला उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव के घर पहुंचकर शोक जताया। 
उन्होंने सुनील श्रीवास्तव की पत्नी एवं  दलमउ नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कंचन श्रीवास्तव एवं उनके बेटे को गले लगाकर सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सुनील श्रीवास्तव पार्टी के सच्चे सिपाही थे। दुख की इस घड़ी में हम सब परिवार के साथ हैं। 
प्रियंका के रायबरेली पहुंचने की सूचना पाते ही सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। वह प्रियंका से मिलने का प्रयास करने लगे। प्रियंका गांधी की सुरक्षा में लगी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोक दिया जिसको लेकर पुलिस से उनकी जमकर नोकझोक हुई। पुलिस ने बैरीकेटिंग कर किसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाहर ही रोका। इस दौरान काफी देर तक गहमागहमी चलती रही।