खाने खाते वक्त सामने आया बेबस भूखा, पुलिसकर्मी ने दे दिया अपना खाना, दिल जीत लेगा ये वीडियो

कोविड-19 को लेकर लॉक डाउन लगाया गया है। लॉकडाउन का पालन करना सब की नैतिक जिम्मेदारी है। पुलिस इसका पालन करवा रही है। कई लोगों को परेशानी भी हो रही है। पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए मानवीय संवेदना को भी व्यक्त करने में जुटी है। उत्तर प्रदेश के जालौन के पास कालपी बॉर्डर पर ड्यूटी में तैनात S.I. रविशंकर मिश्रा ने मिसाल पेश की है। वो जैसे ही खाना शुरू करने वाले थे कि एक असहाय सामने आया। भूख से पीड़ित मजदूर को सामने देखकर एसआई ने अपना भोजन उसे  दे दिया।सोशल मीडिया पर इनकी खूब सराहना हो रही है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क।  कोविड-19 को लेकर लॉक डाउन लगाया गया है। लॉकडाउन का पालन करना सब की नैतिक जिम्मेदारी है। पुलिस इसका पालन करवा रही है। कई लोगों को परेशानी भी हो रही है। पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए मानवीय संवेदना को भी व्यक्त करने में जुटी है। उत्तर प्रदेश के जालौन के पास कालपी बॉर्डर पर ड्यूटी में तैनात S.I. रविशंकर मिश्रा ने मिसाल पेश की है। वो जैसे ही खाना शुरू करने वाले थे कि एक असहाय सामने आया। भूख से पीड़ित मजदूर को सामने देखकर एसआई ने अपना भोजन उसे दे दिया।सोशल मीडिया पर इनकी खूब सराहना हो रही है। 

कोरोना से देश की हालत
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हजार 504 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को 1408 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महाराष्ट्र में 390, गुजरात में 191, दिल्ली में 138, तमिलनाडु में 72, उत्तरप्रदेश में 111, राजस्थान में 44, बिहार में 53 और ओडिशा में एक मामला सामने आया। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। 

Related Video