राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा में किया वाटर वीक का उद्घाटन, राज्यपाल और सीएम योगी रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा वाटर वीक का उद्घाटन किया गया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी की मौजूदगी वहां पर देखने को मिली। कार्यक्रम में देश विदेश के लोग हिस्सा लेंगे। 

Share this Video

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वाटर वीक का उद्घाटन करने पहुंची। यह वाटर वीक पांच दिनों तक चलेगा और इसमें देश-विदेश के प्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा लेंगे। वाटर वीक में जल संकट और उससे निपटने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी वहां पर मौजूद रहे। इस दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा औऱ यूपीसीडा की 1670 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद कर दी गई है। 

Related Video