गाजियाबाद: मलबे से आ रहीं थी चीखने की आवाज, 18 लोगों की मौत का दर्दनाक वीडियो आया सामने

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मुरादनगर के श्मशान घाट में छत धंस गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लेंटर के नीचे 1 दर्जन से ज्यादा लोग दबे हैं। 

/ Updated: Jan 03 2021, 05:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मुरादनगर के श्मशान घाट में छत धंस गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लेंटर के नीचे 1 दर्जन से ज्यादा लोग दबे हैं। वहीं, गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि श्मशान में कुछ लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। एनसीआर में रविवार सुबह से बारिश हो रही है। इसी वजह से श्मशान घाट का लेंटर गिर गया। इसमें कई लोग दब गए। अभी तक 17-18 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। श्मशान की छत काफी बड़ी होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए क्रेन बुलाई गई। अभी भी पुलिस को दर्जन से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में छत गिरने की घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।