बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की शादी का चौंकाने वाला सच, पुलिस भी हैरान

वीडियो डेस्क। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे के साथियों और उसके काले कारनामों का रोज खुलासा हो रहा है। बिकरू कांड के बाद अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे जेल भेजी गई। खुशी दुबे को लेकर पुलिस ने नया खुलासा किया है कि खुशी ने अमर दुबे से दूसरी शादी की थी। पुलिस ने अब नये सिरे से खुशी की भूमिका की जांच शुरू की है। वहीं उसके परिजन भी जांच के घेरे में आ गए हैं।

Share this Video

वीडियो डेस्क। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे के साथियों और उसके काले कारनामों का रोज खुलासा हो रहा है। बिकरू कांड के बाद अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे जेल भेजी गई। खुशी दुबे को लेकर पुलिस ने नया खुलासा किया है कि खुशी ने अमर दुबे से दूसरी शादी की थी। पुलिस ने अब नये सिरे से खुशी की भूमिका की जांच शुरू की है। वहीं उसके परिजन भी जांच के घेरे में आ गए हैं। अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2019 में खुशी की शादी उसके माता-पिता ने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ की थी। महज 15 दिन ही वह ससुराल में रही। जिसके बाद ससुराल वालों ने खुशी से नाता तोड़ दिया था। इसके बाद वह अमर के संपर्क में आ गई थी। इसके बाद दहशतगर्द विकास दुबे ने दोनों की शादी के लिए खुशी के माता-पिता से संपर्क किया। अपने खर्चे पर खुशी और अमर की शिवली स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी कराई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video