बेटे ने पार की हैवानियत की हद, वृद्ध मां को डंडे से पीटा; पैर पकड़कर घसीटा, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स डंडे से जमीन पर घुटनों के बल बैठी एक वृद्ध महिला को पीट रहा है। उसकी पत्नी भी वृद्ध महिला को गालियां दे रही है। वीडियो में यह शख्स उस वृद्ध महिला का बेटा बताया जा रहा है।
लखनऊ( Uttar Pradesh). कहते हैं मां का बेटे से जो रिश्ता होता है उसकी तुलना किसी भी रिश्ते से नही की जा सकती । 9 महीने तक अपनी कोख में बेटे को रखने वाली मां का कर्ज कभी उतारा नही जा सकता। मां ही बेटे को पाल-पोस कर इस काबिल बनाती है कि वह अपने पैर पर खड़ा हो सके और समाज में अपना एक स्थान बना सके। लेकिन जब वही बेटा हैवानियत पर उतर जाए तो क्या कहा जा सकता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स डंडे से जमीन पर घुटनों के बल बैठी एक वृद्ध महिला को पीट रहा है। उसकी पत्नी भी वृद्ध महिला को गालियां दे रही है। वीडियो में यह शख्स उस वृद्ध महिला का बेटा बताया जा रहा है। डंडे से पिटाई के बाद भी जब उसका मन नही भरता तो वह उस वृद्ध महिला को घसीटना शुरू कर देता है। बेटे की भाषा से ये वीडियो पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ या जौनपुर जिले का बताया जा रहा है। हांलाकि अभी तक इसकी पुष्टि नही हो सकी है कि वीडियो कहां का है और किसने इसे बनाया है। लेकिन बेटे की इस शर्मनाक और वीभत्स करतूत की सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब आलोचना कर रहे हैं।