पिता के अंतिम संस्कार में बेटे की मौत, पोते ने बताई दर्द भरी कहानी, गाजियाबाद हादसे ने तबाह किए कई घर

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में रविवार को मुरादनगर के श्मशान घाट में छत धंस गई। इस हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिसके गई वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में छत गिरने की घटना पर गहरा दुख जताया है।

/ Updated: Jan 03 2021, 06:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में रविवार को मुरादनगर के श्मशान घाट में छत धंस गई। इस हादसे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिसके गई वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में छत गिरने की घटना पर गहरा दुख जताया है उन्होंने पीड़ित परिवारों को 2 2  लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि यहां 65 साल के व्यक्ति जयराम की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था। बारिश होने की वजह से लोग गैलरी में खड़े हो गए थे। लोगों का आरोप है कि गैलरी बनाने में घटिया मटेरियल का इस्तेमाल हुआ था। मौके पर मौजूद जयराम के पोते देवेंद्र ने बताया कि उसके दादा का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। बाकी लोग दूर खड़े होकर देख रहे थे। इसी दौरान छत गिर गई। इससे वहां खड़े सभी लोग दब गए। देवेंद्र ने बताया कि हादसे में उनके चाचा की भी मौत हो गई है। एक चचेरा भाई मलबे के नीचे दबा हुआ है। हादसे में उनके पिता भी घायल हो गए।