अचानक फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गोदाम में रखा सारा माल जलकर हुआ खाक

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के देवकी नगर इलाके में बुधवार की सुबह फोम गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग के चलते आसपास के मकानों को खाली कराया गया। साथ ही स्थानीय लोग आग को बुझाने में जुट गए थे।

Share this Video

कानपुर: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से आग लगने की घटनाएं सामने आई है। जिसकी वजह से लाखों का माल जलकर खाक हो जाता है और कई लोगों की जान भी जाती है। इसी कड़ी में राज्य के कानपुर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब फोम के गोदाम में भीषण आग लग गई। फोम के गोदाम में आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम में लगी आग का विकराल रूप इतना ज्यादा था कि उसमें रखा सारा माल जलकर खाक हो गया। इतना ही नहीं आग के चलते आसपास के मकानों को जल्द से जल्द खाली कराया गया। वहीं क्षेत्रीय लोगों द्वारा आग को बुझाने का भी प्रयास किया। साथ ही नौबस्ता पुलिस और फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। इस दौरान दमकल की एक गाड़ी मौके पर आग को बुझाने में जुटी थी। कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आई और आग को बुझाने में जुट गई। जानकारी करने पर पता चला कि मानक के विपरीत यह फैक्ट्री नौबस्ता के देवकी नगर में बनी हुई थी। और इस फैक्ट्री का मालिक बाबू पुरवा का रहने वाला है। 

Related Video